अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा देश के बंदूक़ क़ानून में कड़ाई लाने के संबंध में स्वयं को भारी दबाव में पा रहे हैं। ज्ञात रहे कि कनेक्टिकट में शुक्रवार की हृदय विदारक घटना के बाद शनिवार को कैलीफ़ोर्निया में फ़ायरिंग की एक और घटना हुई है। गन कंट्रोल की मांग करने वाले वकीलों ने रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनो ही पार्टियों की आलोचना की है और चेतावनी दी है कि यदि हथियार रखने के संबंध में कड़े क़ानून लागू न किए गए तो वे राजनेताओं का जीवन नरक में बदल देंगे। स्टाप द गन वाइलेंस नामक गठबंधन के प्रवक्ता लैड एवरिट ने कहा कि हम लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वह उस समय तक वाइट हाउस को रोज़ाना फ़ोन करें जब तक राष्ट्रपति ओबामा हमें विचारओं और दुआओं की सीमा से आगे बढ़कर कुछ नहीं दे देते। ओबामा ने अर्थपूर्ण कार्यवाही की बात कही है किंतु कनेक्टिकट नरसंहार के बाद से जिसमें 20 बच्चे और 7 वयस्क मारे गए उन्होंने कोई स्पष्ट उपाय नहीं सुझाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब से ओबामा ने शासन संभाला है हथियार क़ानून में कड़ाई के बजाए और ढील कर दी गई है और लोगों को राष्ट्रीय उद्यानों और एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाली ट्रेनों में भी हथियार साथ रखने की अनुमति मिल गई है।
15 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 372877
अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा देश के बंदूक़ क़ानून में कड़ाई लाने के संबंध में स्वयं को भारी दबाव में पा रहे है.....